फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM angry over clutter in Quarantine ward in Bichhiya

बिछिया में क्वारंटीन वार्ड में अव्यवस्था पर डीएम नाराज

Sat, 04 Apr 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM angry over clutter in Quarantine ward in Bichhiya
नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार व ए? - फोटो : UNNAO
नवाबगंज/बिछिया(उन्नाव)। सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज व बिछिया सीएचसी में बने क्वारंटीन वार्ड का डीएम, एसपी ने निरीक्षण किया। सरस्वती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन मिले चार लोगों का हालचाल जाना। स्टाफ की जानकारी ली और सीएमओ को निर्देश दिए कि पीपीई किट व एन 95 मास्क की पर्याप्त उपलब्धता में हो। बिछिया सीएचसी के क्वारंटीन वार्ड में गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्थाएं न देख सीएचसी प्रभारी से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार, एसपी विक्रांतवीर शनिवार दोपहर सरस्वती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में बने क्वारंटीन व आवश्यकता पड़ने पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक केके राय ने बताया कि 60 बेडों का क्वारंटीन वार्ड बनाने के साथ ही 20 बेडों का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें तीन शिफ्ट में 25 लोगों का पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। स्टाफ को 14 दिनों के लिए कालेज के हॉस्टल में रुकने की व्यवस्था भी है। डीएम ने सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार को मेडिकल स्टाफ को पर्याप्त पीपीई किट के साथ एन 95 मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कॉलेज प्रशासन को बताई गई व्यवस्थाओं की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविप्रकाश सचान, टीम लीडर इकाई प्रभारी कोरोना डॉ. पंकज कुमार से संक्रमित व्यक्तियों के इलाज की तैयारियों की जानकारी ली। क्वारंटीन वार्ड की स्थिति देखी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था न देख सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा शौचालय साफ रखे जाएं। स्टाफ के लिए पीपीई किट, सैनिटाइजर व मास्क पर्याप्त संख्या में हों। डॉक्टरों के बने आवासों को देख सीएमओ को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य कर्मियों के ठहरने एवं खाने-पीने की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed