{"_id":"3eb3835e6b43a992f8424351cefe9c13","slug":"dm-and-sp-office-performance-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, नारेबाजी
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दूसरे पक्ष के तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के 12 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर विधायक की अगुवाई में डीएम और एसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की, डीएम को ज्ञापन दिया। एएसपी रामकिशुन यादव ने जांच शुरू होने की बात कहते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
भाजपा सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जब उसी अपराध में हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी अमित शुक्ला को जेल भेजा जा सकता है तो उसी अपराध में नामित दूसरे पक्ष के तीनों युवकों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष रघुवंशमणि त्रिवेदी ने कहा कि अगर पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह और विद्यार्थी परिषद समेत अन्य संगठनों के लोग एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। भाजपा नेता सजीव त्रिवेदी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सारे सबूत देने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है और जांच जारी होने का बहाना बनाया जा रहा है। एएसपी रामकिशुन यादव ने कहा कि अगर दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। ज्ञापन देने वालों में धीरेंद्र प्रताप सिंह, निशांत शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, अमित शुक्ला, हार्षित तिवारी, लकी यादव, विनोद यादव, ललित द्विवेदी, ज्ञानेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------