फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   District Panchayat president is expected to close games

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर के आसार

Tue, 05 Jan 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 05 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat president is expected to close games

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। 33 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन से उत्साहित पार्टी हाईकमान को जिले में मात खानी पड़ी। बदलते समीकरण में यहां अब मैदान में सिर्फ दो प्रत्याशी ही बचे हैं। इनके बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। कारण प्रत्याशियों में एक मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं तो दूसरी सपा विधायक की पत्नी हैं।

विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में नवनिर्वाचित 53 जिला पंचायत सदस्य भाग लेंगे। उसी दिन मतगणना होगी और परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। एक जनवरी को हुए नामांकन के दौरान मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति रावत, सपा विधायक कुलदीप सिंह की पत्नी संगीता सेंगर, ओमप्रकाश और तेजवती ने पर्चा दाखिल किया था। ज्योति रावत को सत्ताधारी दल सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। सोमवार को दाखिल हुए पर्चों की नाम वापसी होनी थी। इस दौरान मात्र दो उम्मीदवारों ओमप्रकाश और तेजवती ने अपना पर्चा वापस ले लिया। दो प्रत्याशियों के मैदान से हटने के बाद ज्योति रावत व संगीता सेंगर के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना काफी तेज हो गई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी रही। इस दौरान किसी भी अनहोनी से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी बिना जांच के किसी को भी अंदर जाने नहीं दे रहे थे। दोपहर लगभग 1.30 बजे जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश और 2 बजे के बाद तेजवती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नाम वापस लिया।
विज्ञापन

 
ज्योति रावत ही अधिकृत प्रत्याशी- सपा जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से 21 दिसंबर को लिखित रुप से जारी किए गए पत्र में ज्योति रावत को ही अधिकृत प्रत्याशी बताया गया था। इसके बाद आज तक जिला कमेटी को कोई भी अतिरिक्त लिखित व मौखिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह पंचायत सदस्य करेंगे मतदान
प्रवेश सिंह, रश्मि रावत, धीरेंद्र, विनोद कुमार, योगेश, सरला, मालती, संगीता सिंह सेंगर, शैलेंद्र कुमार, गुड्डी अजय भारती, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, उमाशंकर, रामजानकी, राजरानी, पूनम, रावेंद्र सिंह, रामखेलावन, राजेंद्र, प्रेमकुमार, जसोदा, मुन्नी, पुष्पेंद्र सिंह, अनुज प्रकाश, अनीता, विकास मिश्रा, नरेंद्र कुमार, रामप्रकाश, प्रियंका, अंकित मिश्रा, विनोद, अखिलेश, सुमन, विनोद कुमार, तेजवती, उदयप्रताप सिंह, शिखा, ज्योतिरावत, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार, केतकी, शिवकुमारी, मो. शकील, जादेराम, सरोज, रामप्रकाश, बृजकिशोर, श्रीधर, मुकेश सिंह, उपासना, रेखा, मालती रावत।

आज आएंगे चुनाव प्रेक्षक
खाद्य आयुक्त बृजकिशोर सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए उन्नाव का प्रेक्षक बनाया गया है। वह मंगलवार को जनपद आएंगे। प्रेक्षक नवाबगंज पक्षी विहार में रुकेंगे। 7 जनवरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रेक्षक वापस लखनऊ जाएंगे।

इनसेट
फोटो नंबर 14, प्रत्याशी ज्योति रावत
जिला पांचयात अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ज्योति रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी जिलाध्यक्ष समेत सभी नेता हमारे साथ हैं।


इनसेट
फोटो नंबर 13, प्रत्याशी संगीता सेंगर
सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी नेता शिवपाल सिंह की सहमति के बाद ही उन्होंने पत्नी का नामांकन वापस नहीं लिया और दमखम के साथ चुनाव लड़ाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी दलबदल करने वालों पर विश्वास कम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed