फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   District hospital is facing shortage of staff, patients are worried

Unnao News: स्टाफ की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल, मरीज परेशान

Mon, 15 Apr 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
District hospital is facing shortage of staff, patients are worried
उन्नाव। जिला अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। न पर्याप्त स्टाफ नर्स हैं और न ही डॉक्टर।
विज्ञापन

केवल एक सर्जन के भरोसे इलाज किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों के इलाज, भर्ती मरीजों को दवा और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी होती है। स्टाफ और डॉक्टर की तैनाती के लिए छह महीने में आठ पत्र भेजे गए, लेकिन तैनाती नहीं हो सकी। आने वाले दिनों में संक्रामक रोगियों के बढ़ने पर परेशानी और बढ़ेगी।

जिला अस्पताल और इमरजेंसी वार्ड में कुल 150 बेड हैं। इनमें इमरजेंसी वार्ड में 30, जनरल वार्ड में 96 और ट्रॉमा सेंटर में 20 बेड हैं। यहां चार बेड का आइसोलेशन वार्ड भी है। मौसम में बदलाव होने से जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। भर्ती होने वाले 150 मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 66 स्टाफ नर्सों की जरूरत है।
विज्ञापन


केवल 34 नर्स ही तैनात हैं। मौजूदा समय में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित औसतन 1,200 मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। पिछले 10 महीने से केवल एक सर्जन के भरोसे ही इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कई बार एक सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ और स्टाफ नर्स की तैनाती की मांग की, लेकिन अभी तक तैनाती नहीं हो पाई। सीएमएस ने एक बार फिर स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजकर स्टाफ बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ह्रदयरोग विभाग में वर्तमान में एक एसीजी टेक्नीशियन, एक स्टाफ नर्स, एक बीपी मॉनीटर है। हृदय रोग विशेषज्ञ के सेवानिवृत्त होने के बाद से यहां किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। रोजाना औसतन 12 गंभीर मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से सीधा कानपुर कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया जाता है।


सीएमएस डाॅ. आरए मिर्जा ने बताया कि स्टाफ नर्स, हृदय रोग विशेषज्ञ व सर्जन की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। प्रयास लगातार किया जा रहा है, लेकिन तैनाती शासन स्तर से ही होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed