फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   District cooperatives will sell land

जिला सहकारी समितियों की जमीनें बिकेंगी

Tue, 17 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 17 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
District cooperatives will sell land
उन्नाव। सहकारी समितियों की जमीनों को बेचने की तैयारी की जा रही है। शहर के कब्बाखेड़ा और धवनरोड स्थित समिति की 15,816 स्क्वायर मीटर जमीन चिह्नित की गई है। भूमि का मूल्यांकन करने के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन से हरी झंडी मिलते ही जमीनों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सहकारिता विभाग की बिगड़ी माली हालत को सुधारने के लिए अब शासन ने विभाग की जमीनें बेचने की तैयारी की है। इससे आने वाले धन का इस्तेमाल विभाग की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किया जाएगा। बीते दिनों शासन द्वारा प्रदेश भर में सहकारिता विभाग की शीतगृह की जमीनों की बिक्री करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जनपद में जब इन जमीनों की तलाश शुरू हुई तो यह शहर के कब्बाखेड़ा व धवनरोड में मिल गईं। इन दोनों स्थानों पर जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। शहर के बीचोंबीच धवनरोड में 9550 स्क्वायर मीटर जमीन शीतगृह की मिली है, जो पूर्व सांसद अन्नू टंडन के घर के ठीक सामने स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कब्बाखेड़ा में 6266 स्क्वायर मीटर जमीन चिह्नित की है। कमेटी ने दोनों जमीनों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी और डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है।

12.89 करोड़ रुपये तय हुई कीमत
उन्नाव। कमेटी ने कब्बाखेड़ा स्थित सहकारी समिति की 6266 स्क्वायर मीटर भूमि का मूल्यांकन 1.75 करोड़  किया है। वहीं, धवन रोड स्थित सहकारी समिति की 9550 स्क्वायर मीटर भूमि का मूल्यांकन 11.14 करोड़ रुपये तय किया गया है। दोनों भूमि की कीमत 12.89 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। इतनी रकम से जनपद में सहकारी समिति को संजीवनी मिल सकती है।


वर्जन
कमेटी के माध्यम से बंद पड़े शीतगृहों की भूमि का मूल्यांकन किया जा चुका है और इसकी रिपोर्ट शासन भेज दी गई है। भूमि की बिक्री कब और कैसे की जानी है? इसके लिए  उच्चाधिकारियों के जैसे निर्देश मिलेंगे वैसी कार्यवाही की जाएगी। - आरएस सेंगर, सहायक आयुक्त सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed