फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dispute between two parties who reached CO office to record their statement, 10 people were challaned

Unnao News: बयान दर्ज कराने सीओ कार्यालय पहुंचे दो पक्षों में विवाद, 10 का हुआ चालान

Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties who reached CO office to record their statement, 10 people were challaned
बीघापुर। मगरायर गांव में 24 दिन पहले हुई युवक की मौत की घटना में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। सीओ कार्यालय में बयान दर्ज कराने पहुंचे दोनों पक्ष के लोग जांच कर रही क्राइम ब्रांच के सामने ही विवाद करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली के मगरायर गांव में दो जून 2024 की रात ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे सुनील उर्फ बउवा (32) पुत्र कालिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। गुरुवार को सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला ने दोनों पक्षों को बयान के लिए कार्यालय बुलाया था। दोपहर करीब 12 बजे दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी में विवाद होने लगी।
विज्ञापन

गाली-गलौज करते सभी कोतवाली परिसर तक पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। इनमें मृतक पक्ष से शिवभजन, बिंदावती, शिवकांती, किशनकुमार, सुशील कुमार , पूर्व सैनिक संजीव कुमार मिश्र व उनकी पत्नी पूर्व प्रधान बरदहा ललिता देवी का चालान किया। वहीं, आरोपी पक्ष से सिद्धकिशोर, राजेश कुमार और कपिल तिवारी का चालान किया है। कोतवाल राजपाल ने बताया कि दोनों पक्षों से 10 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed