{"_id":"5e7512bf8ebc3e71195f8a57","slug":"diesel-petrol-trafficking-busted-unnao-news-knp551559871","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल के अवैध व्यापार का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल के अवैध व्यापार का भंडाफोड़
विज्ञापन
छापेमारी में घर से बरामद पेट्रोल, डीजल के केन।
- फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव भटपुरा में एसडीएम व सीओ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक घर से मिलावटी डीजल और पेट्रोल बरामद किया। भवन स्वामी से इतनी मात्रा में डीजल-पेट्रोल रखने को लेकर नोटिस जारी की है।
भटपुरा गांव में लंबे समय से मिलावटी डीजल-पेट्रोल की अवैध बिक्री आबादी के बीच की जा रही थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय पुलिस के हल्का इंचार्ज से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम प्रदीप कुमार व सीओ हसनगंज रमेशचंद्र प्रलयंकर ने टीम के साथ बिना सोहरामऊ पुलिस को सूचना दिए भटपुरा गांव में छापा मारा। यहां पर गांव के चंद्रिका पुत्र स्व. काशी प्रसाद के घर से पेट्रोल-डीजल की बिक्री करने की जानकारी मिली। जिसके बाद टीम ने छापेमारी की तो चंद्रिका के घर से चार कैन में 30 लीटर पेट्रोल व 20 लीटर डीजल बरामद हुआ।
वहीं, अवैध बिक्री करने वाला व्यापारी मौके से भागने मे कामयाब रहा। एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि यहां पर बड़े पैमाने पर मिलावटी तेल की बिक्री करने की बात सामने आई है। पूर्ति निरीक्षक संजीव मिश्रा से व्यापारी को नोटिस देकर इतनी मात्रा में घर के अंदर तेल भंडारण की जानकारी मांगने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बरामद तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।