{"_id":"63f52189a462fe58b60480af","slug":"dewan-posted-in-asiwan-died-in-sitapur-unnao-news-c-12-1-90802-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आसीवन में तैनात दीवान की सीतापुर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आसीवन में तैनात दीवान की सीतापुर में मौत
Wed, 22 Feb 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)-उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिसवां मार्ग पर बाइक सवार दीवान को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दीवान को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई।
रामपुर कला थाना क्षेत्र के मझिया निवासी राजीव कुमार (55) उन्नाव जनपद के आसीवन थाने में दीवान के पद पर तैनात थे। छुट्टी पर वह घर आए थे। सोमवार शाम वह बाइक से महमूदाबाद स्थित बाबा कुटी गए थे। वहां से देर शाम वापस घर जाते समय बिसवां मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले गई, जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद राजीव की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के परिवार में पत्नी मुनेश्वरी, विवाहित पुत्री पूजा देवी और अविवाहित पुत्र वैभव कुमार है। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली कोतवाली में खड़ी करा ली गई है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। राजीव वर्मा पुलिस विभाग में 1989 में सिपाही पद भर्ती हुए थे। हादसे की सूचना पर आसीवन थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मी सन्न रह गए। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की।