फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Devotees danced to the hymns of Ganpati, farewell was given at many places

Unnao News: गणपति के भजनों पर झूमे भक्त, कई जगह दी गई विदाई

Sun, 24 Sep 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Ganpati, farewell was given at many places
उन्नाव। गणेश महोत्सव के छठवें दिन भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आरती-पूजन का क्रम जारी रहा। वहीं विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। लोगों ने अगले बरस जल्द आने की कामना के साथ नम आखों से बप्पा को विदा किया।
विज्ञापन

शहर के हजारी टोला के श्री सिद्धनाथ मंदिर में 20वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। रविवार को गणपति की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया वहीं पुरानी बाजार शिव मंदिर में भी गणपति पूजन किया गया। चकलवंशी क्षेत्र के मिर्जापुर कला में कमेटी ने तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने आयोजन किया। रविवार को सैकड़ों भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली। मिर्जापुर कला से गुमानु खेड़ा, सीताराम खेड़ा, सलेमपुर, जोधाखेडा होते हुए मेथीटीकुर पहुंची। जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शारदा नहर किनारे प्रतिमा का भूमि विसर्जन किया। एहतियात के तौर पुलिस बल मौजूद रहा। हसनगंज घटना को द्रष्टिगत रखते हुए पुलिस ने नहर में स्नान करने से भक्तों को रोक दिया। भक्त बिना स्नान किए वापस लौट गए।
विज्ञापन


औरास। नगर पंचायत के प्रसिद्ध जंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर मेंं चल गणेश महोत्सव के छठवें दिन थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने गजानन की आरती उतारी । इसके बाद गायिका रजनी तिवारी के भजनों ने भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। उनके भजन एक दो तीन चार ,गणपति बप्पा की जय जयकार से माहौल भक्तिमय हो गया। भजनों के बीच में मनमोहक झांकियांं दिखाई गई। इस दौरान शेखर गुप्ता, अजयदीप सिंह यादव, दीपक निगम, स्वास्तिक तिवारी, प्रियम गुप्ता, आदर्श त्रिपाठी आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोहा। ब्लाक के बैंगाव और बेहटा मे चल रहे गणेश महोत्सव मे शनिवार रात गणेश पूजन के साथ मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। बिछिया ब्लाक के नौगवा में नौंवा गणेश महोत्सव धूम धाम से मनाया गया। हर वर्ष की भांति गाँव में बप्पा की स्थापना कर पांच दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा विभिन्न झाकियां प्रस्तुत की गई।
सफीपुर। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी आ के जयकारों और डीजे की धुनों पर अमीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओ ने गजानन की शोभायात्रा निकाली। नगर भ्रमण कर शारदा नहर में मूर्ति विसर्जित की। विधायक बंबालाल दिवाकर ने पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की।

नगर के बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क, टिकली बाजार,किला बाजार,मोटेश्वर मंदिर सहित विभिन्न स्थानों के पंडालों में पिछले पांच दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। रविवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । यात्रा से पूर्व गजानन महराज की विधि विधान से आरती पूजन हवन कर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी आ के जयघोष के साथ महोत्सव संपन्न हुआ। मनोरम झांकियो से सुसज्जित शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूर्ति विसर्जन यात्रा शारदा नहर पहुंची। यहां भक्तों ने नम आंखों से बप्प को विदाई दी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। यहां हजारों की संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। सजीवन लाल विमल,आशीष कनौजिया,शिखर जयसवाल दीपक विमल,बलराम विश्वकर्मा,अन्नू मौर्य,मोंटी विमल,मुकेश विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed