फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   development work will be done with 20 crore

उन्नाव : 18 निकायों में 20.25 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 26 Jul 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
development work will be done with 20 crore
उन्नाव। 18 निकायों में 20.25 करोड़ से 195 विकास कार्य होंगे। 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से नाली, सड़क, पेयजल, कूड़ा उठान आदि सुविधाएं मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। मंगलवार को डीएम ने निकाय के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि समस्याएं दूर कर विकास की गंगा बहाएं।
विज्ञापन

जिले में तीन नगर पालिका परिषद व 16 नगर पंचायतें हैं। उन्नाव नगर पालिका परिषद को छोड़कर शेष निकायों ने 20.25 करोड़ से कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना डीएम के सामने प्रस्तुत की। डीएम ने निर्देश दिए कि सड़क, नाली आदि का निर्माण प्राथमिकता से कराएं। डीएम के सामने ईओ ने जो कार्ययोजना प्रस्तुत की उसमें कुल 195 कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इसमें 126 कार्य पेयजल, कूड़ा उठान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि के हैं। वहीं 69 कार्य रोड, इंटरलॉकिंग, नाली, खड़ंजा के हैं। नगर पालिका परिषद उन्नाव में अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण इसकी कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं की गई। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव पर भी चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। महापुरुषों की मूर्तियां 11 अगस्त से पूर्व साफ कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मस्वरूप श्रीवास्तव बने प्रशासक
नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष रहीं ऊषा कटियार को पदमुक्त किए जाने के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आत्मस्वरूप श्रीवास्तव को प्रशासक बनाया गया है। डीएम रवींद्र कुमार ने ये जानकार दी।

मुकदमों में प्रभावी तरीके से पैरवी करें
डीएम रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने अभियोजन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुकदमों में प्रभावी तरीके से पैरवी की जाए। महिलाओं से संबंधित हत्या, अपहरण, बलात्कार आदि घटनाओं के मुकदमों का अलग चार्ट बनाया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed