फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   development

15 हेक्टेअर में बसेगा निराला नगर भाग-दो

Tue, 22 Dec 2020 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
development
उन्नाव। निराला नगर फेज-दो 15 हेक्टेयर में बसेगा। यूएसडीए 11 हेक्टेअर जमीन का भुगतान करते हुए पहले ही जमीन पर मालिकाना हक पा चुका है। प्राधिकरण को अभी किसानों से तीन हेक्टेअर जमीन खरीदनी है। 1.25 हेक्टेअर जमीन के मुआवजे का ग्राम पंचायत को भुगतान करना है। डीएम के साथ 29 दिसंबर को संभावित बैठक में किसानों से जमीन खरीद का मसौदा तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आठ साल पहले प्राधिकरण की ओर से निराला नगर फेज-दो योजना की शुरुआत करते समय पीडी नगर योजना और लखनऊ-कानपुर राजमार्ग के बीच में स्थित जमीन का चयन किया था। इसमें ग्राम समाज सहित कुछ किसानों के स्वामित्व वाली 11 हेक्टेयर जमीन का भुगतान कर प्राधिकरण अधिग्रहण कर चुका है। कुछ किसानों के न्यायालय मेें चुनौती दे दी थी। इससे योजना लटक गई थी। प्राधिकरण की ओर से खरीदी जा चुकी जमीन के बीच मौजूद सवा चार हेक्टेयर जमीन खरीदे बिना योजना को विकसित करना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे अब पंजीकरण वापस न लेने वालों को ब्याज सहित रकम वापस करना प्राधिकरण के लिए सिरदर्द बना है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से पूर्व में अलग-अलग श्रेणी के 190 भूखंड बेचने की योजना तैयार की थी। इसमें पंजीकरण कराने वाले 50 फीसद लोग रकम वापस लेते हुए पंजीकरण निरस्त करा चुके हैं। इसलिए प्राधिकरण पंजीकृत लोगों को लॉटरी के माध्यम से भूखंड देने के साथ नये पंजीकरण भी शुरू करेगा। पंजीकृत लोगों में लॉटरी के माध्यम से निर्धारित मानक के तहत पहले से तय 190 भूखंड देने के बाद भी तीन सौ भूखंड अतिरिक्त बचेंगे। इसलिए पंजीकरण खोलते ही प्राधिकरण को मुआवजे के तौर पर किसानों सहित ग्राम पंचायत की जमीन के एवज में भुगतान की रकम से अधिक धनराशि वापस मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता व प्रभारी सचिव आरडी वर्मा का कहना है कि प्राधिकरण का गठन ही लोगों को नो प्रॉफिट-नो लॉस पर अमल करते हुए उचित कीमत पर पूर्ण विकसित आवासीय व व्यवसायिक योजनाओं में भवन व भूखंड देना है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही जमीन कब्जे में लेकर ले आउट तैयार कराते हुए भूखंडों का निर्धारण किया जाएगा। 190 लोगों को भूखंड देने के बाद बचने वाले प्लाट बेचने के लिए नये पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed