फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Deputy Secretary ordered an inquiry into the Composite Grant Scam

उप सचिव ने दिए कंपोजिट ग्रांट घोटाले की जांच के आदेश

Fri, 18 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Deputy Secretary ordered an inquiry into the Composite Grant Scam
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट के घोटाले में सपा एमएलसी की ओर से राज्यपाल से शिकायत के बाद उप सचिन ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेल किट, पुस्तकालय, टाटपट्टी, पेंटिंग, अनुरक्षण, स्टेशनरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम सामग्री व स्कूलों के रखरखाव के लिए 9.43 करोड़ रुपये की कंपोजिट ग्रांट जारी हुई थी। सामग्री खरीद में करोड़ों की बात सामने आई तो सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने बेसिक शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद से शिकायत की। राज्य स्तरीय तीन सदस्यीय टीम ने घालमेल पकड़ा तो परियोजना निदेशक ने तत्कालीन बीएसए बीके शर्मा व सामग्री की आपूर्ति करने वाली जौनपुर फर्म मेसर्स मां वैष्णो एजेंसी व अन्य संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश प्रभारी बीएसए राकेश कुमार को दिए थे। हालांकि जिला प्रशासन ने राज्य स्तरीय टीम की रिपोर्ट के बजाए, एसडीएम से कराई गई जांच की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए दोनों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

एमएलसी ने करोड़ों के गबन का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से शिकायत की थी। राज्यपाल के उप सचिव नवीन चंद्र ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को घोटाले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी होने के बाद से जिले के अफसरो और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की धड़कने तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed