{"_id":"66202658b0e649cffb0e49b4","slug":"deputy-cm-taught-the-workers-to-stay-away-from-false-statements-unnao-news-c-221-1-sknp1054-113175-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कार्यकर्ताओं को गलत बयानबाजी से दूरी बनाने की सीख दे गए डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कार्यकर्ताओं को गलत बयानबाजी से दूरी बनाने की सीख दे गए डिप्टी सीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (उन्नाव)। विकासखंड क्षेत्र के एक लॉन में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की गलत बयानबाजी से दूरी बनाने सीख दी। साथ ही सपा पर जोरदार हमला बोला।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि 2014 के पहले कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त रहती थी। जबसे मोदी की सरकार बनी उन्होंने भ्रष्टाचार के वृक्ष को जड़ से मिटाने का काम किया है। विश्व बंधुत्व का मूल मंत्र लेकर मोदी ने वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाने का काम किया है।
कार्यकर्ताओं से उन्होंने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म को सही तरीके से प्रयोग करने की सलाह दी। सपा के के परिवारवाद पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी में परिवार के व्यक्ति को ही पद और टिकट दिया जाता है। यही हाल कांग्रेस व अन्य दलों का है, लेकिन भाजपा में बूथ अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के अयोध्या न जाने व माफिया मुख्तार के घर पहुंचने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह सब सनातन विरोधियों का एक समूह है। इन्होंने तो भगवान राम के अस्तित्व को ही मानने से इन्कार कर दिया था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार, लोकसभा चुनाव प्रभारी सौरभ मिश्रा, सह संयोजक अरुण सिंह व विमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।