फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dependents of dead sanitation workers got jobs

Unnao News: मृत सफाई कर्मियों के आश्रितों को मिली नौकरी

Fri, 07 Jul 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dependents of dead sanitation workers got jobs
उन्नाव। पंचायतीराज विभाग में मृतक सफाई कर्मियों के आश्रितों को नौकरी दी गई। डीपीआरओ ने आश्रितों को बुलाकर कार्यालय में नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन


बिछिया विकासखंड के तौरा गांव के मूल निवासी राजा प्रसाद पंचायतीराज विभाग में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात थे। उनकी मौत 24 नवंबर 2022 को गई थी। इस पर उनके पुत्र मोहित ने आश्रित कोटे से नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसके अलावा रायबरेली के ग्राम त्रिवेदीपुर के मूल निवासी रामविलास की नौकरी समय में 25 जनवरी 2023 को मौत हो गई थी। उनके बेटे सूरज ने आश्रित के रूप में नौकरी दिए जाने की मांग की थी। गुरुवार को डीपीआरओ डॉ. निरीश चंद्र साहू ने दोनों आश्रितों को कार्यालय बुलाया। आश्रित मोहित व सूरज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार भारतीय के साथ पंचायतीराज कार्यालय पहुंचे। यहां पर डीपीआरओ ने दोनों आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान स्थापना पटल सहायक अभिषेक तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार, श्रवण यादव, दिनेश कुमार, वीरेंद्र कुमार एवं प्रेम सागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed