विभागों की खींचतान में बूथों में विद्युत कनेक्शन नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) टी. वेंकटेश ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग दोटूक कहा था कि चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। ऐसे में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। बूथों पर बिजली, पानी व शौचालय संबंधी कमियों को जल्द से जल्द दूर कर लिया जाए। क्योंकि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन अक्तूबर माह से जुटा हुआ है। फिर भी कई मतदान बूथों पर बिजली, पानी व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा सकी। बिजली विभाग व बीएसए की खींचातानी में भी कई बूथों पर बिजली कनेक्शन नहीं हो सके। बीएसए बिजली कनेक्शन का पेमेंट हो जाने का दावा कर रहे हैं जबकि बिजली विभाग का कहना है कि भुगतान हो जाता तो कनेक्शन भी हो जाता। इसको लेकर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक कर तस्वीर साफ करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन सकी। सूत्रों की मानें तो अब बीएसए ने सोमवार तक हर हाल में बीईओ से बिजली कनेक्शन न हो पाने वाले स्कूलों की सूची के साथ ही पेमेंट का रिकार्ड मांगा है। इसके अलावा भी जिले के कई बूथों के रैंप क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चहारदीवारी व खिड़कियों के पल्ले तक गायब हैं। यही नहीं बीएसए की लाख कोशिशों के बाद भी शौचालय तक चुस्त दुरुस्त नहीं कराए जा सके। पोलिंग बूथों का यह हाल तब है जब डीएम अधिकारियों से लगातार बूथ की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं।
क्या बोले जिम्मेदार
पोलिंग बूथ की सभी खामियां दूर कर ली गई हैं। जहां भी कोई कमी रह गई है, उन्हें दो दिन में पूरी तरह ठीक करा लिया जाएगा। बिजली कनेक्शन की कोई समस्या नहीं है। सब मैनेज कर लिया गया है।
दीवान सिंह यादव बीएसए