फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Department of Water and Power Department targeted by DM

डीएम के निशाने पर रहा जलनिगम व विद्युत विभाग

Fri, 06 Mar 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Department of Water and Power Department targeted by DM
विकास भवन सभागर में कानून व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते डीएम रवींद्र कुमार। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों के 71 बिंदुओं की समीक्षा में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के तेवर काफी सख्त रहे। बैठक में विद्युत व जलनिगम के अधिकारी निशाने पर रहे। डीएम ने दोनों विभागों के एक्सईएन से दोटूक कहा कि अगले माह तक विभागीय योजनाओं की प्रगति बढ़ाकर ग्रेड सुधार लें। यदि अगली बैठक में सुधार नहीं दिखा तो कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता से संबंधित विकास कार्यक्रमों व 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाआें की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जलनिगम और बिजली विभाग की योजनाओं की प्रगति काफी खराब मिली। प्रगति ग्रेड नीचे होने के कारण डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रगति में सुधार करने की चेतावनी दी। एक्सईएन जल निगम व विद्युत से दोटूक कहा कि शासन द्वारा निर्धारित योजनाओं में अगले महीने तक जनपद ए ग्रेड पर होना चाहिए। कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

एक्सईएन जल निगम को जल जीवन मिशन निगम की कमेटी बनवाकर बैठक करवाने व कार्ययोजना निर्धारित करने के निर्देश दिए। एक्सईएन खंड शारदा नहर, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, खनन अधिकारी कड़े निर्देश देते हुए कार्यों की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रत्येक सीएचसी पर मरीजों के लिये हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार, परियोजना निदेशक जनार्दन सिंह, डीएसटीओ राजदीप वर्मा सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed