एंबुलेंस न मिलने पर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर करोवन निवासी रामबिलास (35) शुक्रवार को मौसेरी साली पुष्पा पुत्री राजेंद्र को बाइक से उसे उसके घर तौरा गया था। शनिवार दोपहर वापस लौटते समय पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा के पास रोडवेज बस की टक्कर से रामबिलास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही साला राहुल मौके पर पहुंचा और घायल को पहले बिछिया सीएचसी लाया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर से एंबुलेंस वहां पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लाई। सिर में गंभीर चोट आने से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
दूसरी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडीनगर मोहल्ले में सड़क पार कर रही वृद्धा को कार ने टक्कर मार दी। इससे नन्हक्की (50) निवासी गदनखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं माखी गांव निवासी पेशी पर आई वृद्धा गीता सिंह (60) को कचहरी के निकट एक वकील की कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। नन्हक्की ने बताया कि वह जमीन के मामले में पेशी पर आई थी। कचहरी गेट के सामने वकील की कार ने टक्कर मारी।