{"_id":"6159ffd98ebc3e62717800d8","slug":"dengu-unnao-news-knp656120324","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: लाखों रुपये खर्च कर सौ बेड के अस्पताल में लगाई गई एलाइजा जांच मशीनें शोपीस बनकर रह गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: लाखों रुपये खर्च कर सौ बेड के अस्पताल में लगाई गई एलाइजा जांच मशीनें शोपीस बनकर रह गईं
Mon, 04 Oct 2021 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
मौरावां स्थित अस्पताल में रखी एलाइजा जांच मशीन। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बुखार मरीजों में डेंगू की पहचान के लिए लाखों रुपये खर्च कर सौ बेड के अस्पताल में लगाई गई एलाइजा जांच मशीनें शोपीस बनकर रह गईं हैं। इन्हें लगे 17 दिन से अधिक का समय हो चुका लेकिन लखनऊ से ऑपरेटर न मिलने से संचालन नहीं हो पा रहा है।
जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना बुखार पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें कभी 20 तो कभी 30 बुखार पीड़ितों के नमूने डेंगू जांच के लिए लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजे जा रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए मौरावां में सौ बेड अस्पताल में 13 सितंबर को दस लाख की कीमत से दो एलाइजा जांच मशीनें लगवाई गईं थी। सीएमओ ने लखनऊ से दस दिन में ऑपरेटर मंगाकर संचालन की बात कही थी।
एसीएमओ डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए नमूनों में अभी दस की रिपोर्ट आनी है। रविवार को नमूने लिए नहीं जाते। सोमवार को दोनों दिन के जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि दोबारा रिमाइंडर भेजने के बाद स्वास्थ्य निदेशालय से पैथोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई है। उसे यहां आकर चार्ज लेना है। अगले कुछ ही दिनों में मशीनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-