फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Demand for the construction of a post-mortem house in Bangarmau.

Unnao News: बांगरमऊ में पोस्टमार्टम हाउस बनवाए जाने की मांग

Mon, 05 Oct 2026 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for the construction of a post-mortem house in Bangarmau.
गंजमुरादाबाद। उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के अधिवक्ता फारुक अहमद ने बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस स्थापित करने की मांग एक बार फिर उठाई है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है। फारुक अहमद ने बताया कि बांगरमऊ क्षेत्र भौगोलिक और यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और कई प्रमुख मार्ग गुजरते हैं। इन मार्गों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसों में कई बार लोगों की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में मृतकों के परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए लगभग 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे उन्हें मानसिक पीड़ा, समय और धन खर्च करने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बांगरमऊ में पोस्टमार्टम हाउस की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed