फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Demand for cut on highway, protest by BKU

Unnao News: राजमार्ग पर कट की मांग, भाकियू का धरना-प्रदर्शन

Fri, 25 Oct 2024 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demand for cut on highway, protest by BKU
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गनेशीखेड़ा के पास कट की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


गनेशीखेड़ा के सामने आवागमन के लिए कट न बनाए जाने से आक्रोशित भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को धरना दिया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कट न बनाए जाने से स्थानीय लोगों के सामने समस्या पैदा हो गई है। समस्या का ज्ञापन नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला को दिया। नायब तहसीलदार ने यूनियन के कार्यकर्ताओं से कहा कि समस्या से संबंधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजकर निस्तारण कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से लंबित आठ वादों का निस्तारण
पुरवा। नायब तहसीलदार न्यायालय में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित चल रहे वसीयत, बैनामा, दाखिल खारिज आदि के 16 वादों में आठ का नायब तहसीलदार धीरेश सिंह ने एक सप्ताह में निस्तारण कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों की दोनों पक्षों को न्यायालय में बुलाकर सुनवाई की गई है। जिसके बाद जांच पत्रावलियों के आधार पर आठ मामलों का निस्तारण किया गया। अन्य मामलों की सुनवाई चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed