Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   death pilgrims adress not found police will help

उन्नाव : अमरनाथ यात्रा हादसे में मृत श्रद्धालुओं की खोजबीन के लिए पुलिस की मदद

Sun, 17 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
death pilgrims adress not found police  will help
उन्नाव। अमरनाथ यात्रा के दौरान हादसे में जिले के दो श्रद्धालुओं की मौत होने संबंधी पत्र श्रीनगर से मिलने के बाद प्रशासन मृतकों का पता तलाश रहा है। 24 घंटे बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर प्रशासन ने एसपी को पत्र भेजा है। इसमें पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन

आठ जुलाई को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। 15 जुलाई को श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट की ओर से स्थानीय प्रशासन को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

इसमें अमरनाथ हादसे में जिले दो लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई। पत्र में मृतकों के नाम राजकुमारी और अरविंद बताए गए हैं। पते के नाम पर सिर्फ उन्नाव ही लिखा है। मजिस्ट्रेट ने मृतकों के परिजनों के बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इस पर एडीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को पत्र भेजकर पता तलाशने के लिए कहा है। हालांकि 24 घंटे बाद भी मृतकों के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका। एडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी को पत्र भेजा गया है। पुलिस से पता तलाशने के लिए मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed