{"_id":"589e09b44f1c1b865237c594","slug":"death-of-the-young-man-from-the-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
एचसीएस की कार ने ट्राले को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
अजगैन थानाक्षेत्र के मैंता गांव निवासी नीरज (25) पुत्र स्व. कल्लू शहर के प्रियदर्शिनी नगर मोहल्ला स्थित सबस्टेशन में ठेकेदार के अंडर में निजी लाइनमैन के पद पर काम करता था। गुरुवार की देर रात पावर हाउस में काम करने वाले दो अन्य लाइनमैन मैंता गांव निवासी लाला (20) पुत्र रामसागर व फ तेहपुर के गुनीर गांव निवासी राधे (23) पुत्र गोविंद को लेकर नीरज बाइक से घर जा रहा था। सोनिक मोड़ स्थित भट्ठा के पास मुर्तजानगर के आगे हांडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लाइनमैन दूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नीरज ने अपने भाई रवि शंकर व बहन पवन कुमारी को
विज्ञापन
फोन पर घटना की जानकारी दी। भाई रवि शंकर ने घटनास्थल पर पहुंच कर आनन-फ ानन एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत नाजुक देख डाक्टर ने सभी को हैलट रेफ र कर दिया। इसके बाद परिजन घायल नीरज को लेकर कानपुर के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों में लाला व राधे का इलाज शहर के एक नर्सिंगहोम में चल रहा है। पुलिस ने नीरज के शव का पंचनामा करवाने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर घटनास्थल से भाग निकला। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दस माह पूर्व हुई थी नीरज की शादी
मृतक के भाई रविशंकर के मुताबिक दस माह पहले सदर कोतवाली के जवाहरनगर मोहल्ला निवासी रामकुमार की बेटी गुड़िया से नीरज की शादी हुई थी। 15 साल पहले पिता कल्लू की मौत हो चुकी है। बड़ी बहन पवन कुमारी की भी शादी हो चुकी है। मृतक नीरज भाईयों में सबसे बड़ा था। इसलिए परिवार के भरणपोषण की जिम्मेदारियां उसी पर थी।
विज्ञापन