फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of youth found in water filled pit of tubewell

Unnao News: ट्यूबवेल के पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

Thu, 15 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 15 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in water filled pit of tubewell
सफीपुर। ननिहाल भंडारे में शामिल होने गए युवक का शव गाव के बाहर ट्यूबवेल के गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नौबतपुर निवासी अभिमन्यु (40) मंगलवार शाम बड़े मामा सुखदेव की बरसी कार्यक्रम में शामिल होने ककरौरा स्थित ननिहाल गया था। गुरुवार को छोटे मामा विवेक के यहां भंडारे का आयोजन होना था। इसलिए अभिमन्यू़ वहीं रुका रहा। शराब का लती होने से वह रोजाना शाम को पी लेता था। लेकिन बाद में घर पर ही सो जाता था। बुधवार शाम को भी वह नशे की हालत में घर से निकला था। रात में न लौटने परिजनों ने तलाश की। लेकिन कहीं पता न चला। गुरुवार सुबह परिजन भंडारे की तैयारी कर रहे थे।
तभी गांव के ही छविराम यादव ने खेत पर लगे ट्यूबवेल का पानी जिस गड्डे में गिरता है वहां अभिमन्यु को पड़ा देखा। मामा विवेक को सूचना दी। ग्राम प्रधान रंजीत यादव के साथ अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। मामा विवेक के मुताबिक खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। शराब भी पीता था। मृतक की पत्नी रेनू और बच्चाों में आदर्श (12), बेटी आरुही (9), छोटा बेटा संस्कार (7) साल का है।
विज्ञापन


कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि अत्यधिक शराब के नशे में रहता था। नशे की हालत में पानी मे गिरने से मौत हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed