फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of woman found hanging in garden

बाग में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 01 Sep 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging in garden
आसीवन(उन्नाव)। थाना क्षेत्र के ऐनी बुजुर्ग गांव में महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर बाग में लटका मिला। मोहल्ले के लोगों में परिवार में विवाद होने की चर्चा है। जबकि मृतका के भाई ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के ऐनी बुजुर्ग गांव निवासी रज्जनलाल की 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी रविवार को तीन बजे लकड़ियां बीनने बाग गईं थी। कुछ देर बाद उसकी सास रामश्री भी वहां पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार घरेलू खुन्नस को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद सास व पीछे से बहू भी घर आ गई। शाम 7 बजे रीतादेवी का शव उसी के बगीचे में पेड़ की डाल से साड़ी के सहारे लटका मिला। शौच गए ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों के अलावा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं सूचना पर पहुंचे इसी थाना क्षेत्र के मीरपुर मरोचा गांव निवासी मृतका के भाई ज्ञानेंद्र पुत्र रघुराज ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। भाई के आरोप पर पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन रीता देवी की शादी 11 वर्ष पूर्व रज्जनलाल से हुई थी। एक साल का बेटा हर्ष है। मां की मौत के बाद उसके सिर से ममता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed