फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of student found hanging

Unnao News: फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Sun, 17 Nov 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of student found hanging
नवाबगंज। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बे के कुसुंभी रोड निवासी मानसी (16) पुत्री अशोक कुमार हाईस्कूल की छात्रा थी। रविवार को वह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पढ़ाई करने की बात कहकर गई थी। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो मां मंजू ने आवाज लगाई। बेटी के न बोलने पर वह ऊपर गईं तो देखा कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो बेटी दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर को फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका तीन बहनों में छोटी थी। मानसी ने यह कदम क्यों उठाया यह परिजन नहीं बता पाए। पुलिस ने जांच की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed