फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of a young man found hanging in the house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। शहर के जेरधुस मोहल्ले में युवक का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। आत्महत्या के पीछे का कारण परिजन नहीं बता सके।

सदर कोतवाली के मोहल्ला जेरधुस निवासी संजय गुप्ता (26) घर के बाहर चना-चबैना का ठेला लगाता था। मंगलवार को वह भतीजे अंश के साथ कानपुर स्थित आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन करने शाम को गया था। रात करीब 10 बजे दोनों घर लौटे। खाना खाने के बाद संजय अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे पानी की मोटर चलाने के लिए भाभी रूबी पत्नी मदन उठीं और दरवाजा खोला तो वह अंदर से बंद था। कई बार खटखटाया लेकिन जब नहीं खुला तो पति को जानकारी दी। पति और अन्य परिजनों ने आननफानन दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो शव लटक रहा था। यह देखकर वह बेहाल हो गए। शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

वह छह भाईयों में सबसे छोटा था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। पिता की पहले और मां सवित्री की 13 महीने पहले मौत हो चुकी है।

किला चौकी प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजन उसके पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed