{"_id":"629660e909d57940e957d76b","slug":"dead-bodies-of-woman-farmer-and-youth-found-sensation-unnao-news-knp699933085","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व दो युवकों के मिले शव, एक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व दो युवकों के मिले शव, एक की पहचान
विज्ञापन
चकलवंशी/सोनिक। अलग-अलग जगहों पर महिला व दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। माखी थाना क्षेेत्र में किसान के शरीर पर चोटों के निशान देख परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। दही थाना क्षेत्र में महिला का शव नहर पुल के नीचे फंसा मिला। इसी क्षेत्र में युवक का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस हादसे में मौत की आशंका जता रही है।
माखी थाना क्षेत्र के बंदाखेड़ा के मजरा गुलाबखेड़ा निवासी विनेश (35) खेती करता था। सोमवार शाम वह घर से फसल की रखवाली करने गया था। सुबह घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। मंगलवार दोपहर तीन बजे खेत से कुछ दूर मेड़ पर उसका शव पड़ा मिला। उसके नाजुक अंग, पैर, पीठ में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि सोमवार को ही विनेश की गांव के कुछ लोगों से मारपीट हुई थी। थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी ने बताया घटना संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दही थाना क्षेत्र में शारदा नहर में बंदरहा पुल के नीचे मंगलवार सुबह महिला का शव मिला। एसओ राघवेंद्र सिंह ने शव को बाहर निकलवाया। महिला की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल की। माखी थाना क्षेत्र के जिंदाखेड़ा मजरे मुलुकगड़ार निवासी प्रह्लाद ने शव की पहचान पत्नी फूलमती रैदास के रूप में की। बताया कि फूलमती मानसिक बीमार थी। उसने नहर में डूबने से मौत की आशंका जताई है। उधर कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में धर्मकांटा के पास सोमवार देर रात खून से लथपथ युवक (40) का शव पड़ा मिला। दरोगा भीमशंकर मिश्रा ने बताया की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में फोटो भेजी गई है। उन्होंने मृतक के फैक्टरी श्रमिक होने और वाहन की टक्कर लगने से मौत का अंदेशा जताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।