फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dd check education quality

उपनिदेशक को शिक्षा की गुणवत्ता मिली दुरुस्त मिली, कायाकल्प अधूरा

Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
dd check education quality
उन्नाव। औरास ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का उप शिक्षा निदेशक ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों के साथ बैठक कर छात्रों की पढ़ाई संबंधी जानकारी लेने के निर्देश दिए। कहा कि नवाचारों का प्रयोग कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएं।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक राजेश साही सुबह 11:20 बजे रामपुर गढ़ौवा उच्च प्राथमिक स्कूल पहुंचे। यहां शिक्षक उपस्थित मिले। विज्ञान शिक्षिका रमनजीत कौर छात्रों को पढ़ाती मिलीं। भोजन का सैंपल रखा होने पर उन्होंने सराहना की। 117 में 91 छात्र उपस्थित मिले। छात्र राज, नितिन व पवन से सवाल पूछे। कायाकल्प का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करौंदी स्थित प्राथमिक स्कूल में भी कायाकल्प से काम कराने को कहा। 157 में 91 छात्र उपस्थित मिले। इस पर प्रधान शिक्षिका से छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। जवन करौंदी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक उपस्थित थे। भोजन की गुणवत्ता सही मिली। उन्होंने बीआरसी में संकुल प्रभारी व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के साथ बैठक की। उन्होंने निपुण भारत व निपुण लक्ष्य पर चर्चा कर जिले को प्रदेश में आगे लाने के लिए और सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान डायट प्रवक्ता अमित राय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed