फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DCM goes into 30 feet deep ditch due to truck collision on expressway

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से 30 फीट गहरी खाईं में गई डीसीएम

Tue, 22 Oct 2024 03:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
DCM goes into 30 feet deep ditch due to truck collision on expressway
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर गांव के पास सड़क घेरकर खड़ी डीसीएम में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। डीसीएम 30 फीट गहरी खंती में जा गिरी। दोनों वाहनों के चालक घायल हुए। एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


इटावा जिले के थाना जसवंतनगर के गांव पड़रपुरा निवासी डीसीएम चालक राजेश यादव (35) मथुरा से पानी के गैलन लादकर लखनऊ जा रहा था। आगरा- एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली के सिरधरपुर गांव के पास गाड़ी से आवाज आने पर वह रुका और चेक करने लगा। इसी दौरान राजस्थान के जिला अलवर से सरसों का तेल लादकर पटना जा रहा ट्रक डीसीएम में पीछे से भिड़ गया। डीसीएम, सुरक्षा ग्रिल तोड़ते हुए 30 फिट गहरी खंती में पलट गई।
विज्ञापन




हादसे राजेश व राजस्थान के जिला अलवर के थाना ततारपुर चौराहा के गांव मदारपुर निवासी ट्रक चालक शेर सिंह (39) घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पानी के गैलन सड़क पर बिखरने से एक घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed