फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DCA Yellow team won by six wickets

डीसीए यलो टीम ने छह विकेट से दर्ज की जीत

Fri, 03 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
DCA Yellow team won by six wickets
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एआर खान। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट लीग के मैच में डीसीए यलो ने रोमांचक मुकाबले में डीसीए ग्रीन को छह विकेट से हरा दिया। यलो टीम चार अंक के साथ फाइनल की दौड़ में सबसे आगे है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच के पूर्व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन एआर खान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डीसीए यलो के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए ग्रीन की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए।
विज्ञापन

मोनू पाल ने 39, केशव दुबे ने 34 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज प्रदुल कुमार ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए यलो ने वैभव के शानदार अर्द्धशतक (55) और प्रदुल कुमार के नाबाद 32 रनों की बदौलत 24.1 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरि सहाय मिश्र मदन, राजेंद्र प्रसाद बाजपेई, प्रवीण मिश्रा, अभिनव त्रिपाठी व राजेंद्रनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग सूरज त्रिपाठी , शिशिर बाजपेई तथा स्कोरिंग आरके वर्मा ने की। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि लीग का अगला मैच छह जून को सुबह आठ बजे से डीसीए यलो और डीसीए रेड के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed