{"_id":"67549767483c682be70dec74","slug":"dca-red-won-the-first-match-by-40-runs-unnao-news-c-221-1-sknp1055-123647-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीसीए रेड ने 40 रनों से जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीसीए रेड ने 40 रनों से जीता पहला मैच
विज्ञापन
उन्नाव। जनपदीय क्रिकेट लीग अंडर-14 का पहला मैच डीसीए रेड ने जीत लिया। उसने डीसीए ग्रीन को 40 रनों से हराया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में डीसीए रेड के कप्तान कृष्णा सोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान कृष्णा सोनी के 26 गेंदों पर 31 रनों की बदौलत डीसीए रेड ने 32 ओवर में 139 रन बनाए। प्रिंस ने 25 और सचिन ने 21 रन का योगदान दिया। डीसीए ग्रीन की ओर से हिमांशु पाल व सम्यक ने 3-3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ग्रीन की पूरी टीम मात्र 99 रनों पर पवेलियन लौट गई। डीसीए रेड ने 40 रनों से मैच जीत लिया। इसके पूर्व लीग का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण भानू मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। जिला क्रीडा अधिकारी मुकेश कुमार सबरवाल, ओम मिश्रा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, सचिव पीके मिश्रा, जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा, शंकर श्रीवास्तव, ओम मिश्रा, मो. शाकिर, राकेश अस्थाना, सुभाष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।