फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   davdaoom emaarpeet

जिपं सदस्य पद के दो दावेदारों के समर्थकों में चले ईंट पत्थर

Mon, 12 Apr 2021 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
davdaoom emaarpeet
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के दो दावेदारों के समर्थक आमने सामने हो गए। विवाद के दौरान मारपीट और ईट पत्थर चले। पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के बिछिया द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दो दावेदार अपने समर्थकों के साथ रुपऊ गांव में जनसंपर्क कर रहे थे। तभी दोनों पक्ष के समर्थकों में नारेबाजी को लेकर विवाद शुरू हो गया। मारपीट हुई और पथराव भी किया गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से सात लोगों को थाने लाया गया है। अभी तक वीडियो प्राप्त नहीं हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
आचार संहिता उल्लंघन में 15 पर रिपोर्ट
बीघापुर। थाना क्षेत्र के घाटमपुर खुर्द निवासी जिला पंचायत सदस्य की दावेदार पूजा समर्थकों के साथ प्रचार कर रहीं थीं। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन पाए जाने पर पूजा व उनके पति भूपेश के अलावा सपा नेता गुड्डू शुक्ला सहित 15 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed