फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Daughter to leave the family beaten

बेटी को विदा कराने गए परिजनों को दौड़ाकर पीटा

Tue, 08 Dec 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Tue, 08 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Daughter to leave the family beaten
सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी गांव में बेटी को विदा कराने गए परिजनों से ससुरालीजनों ने पहले हाथापाई की और फिर गांव में दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। बीचबचाव करने पहुंची गर्भवती पत्नी को भी युवक ने पीट दिया। जिससे उसके पेट में अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद से आरोपी घर में ताला लगाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के प्रयाग नारायणखेड़ा निवासी अवध बिहारी वर्मा ने बेटी गायत्री का विवाह 7 जून 2015 को शेखपुर नरी निवासी जितेंद्र पुत्र विजय से किया था। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों में दहेज को लेकर मन मुटाव चल रहा था। रविवार को गायत्री की मां सरोजनी देवी व बड़ी बहन गुड्डी उसे लेने ससुराल गए थे। यहां ससुरालीजनों ने उनसे अभद्रता की। जिसके बाद वह वापस घर लौट आईं और जानकारी पति व पुत्रों को दी। सोमवार को अवध बिहारी अपने पुत्र त्रिपेश, हरिओम व नाती आकाश, विशाल के बेटी को विदा कराने उसकी ससुराल पहुंचे। यहां पहले दोनों पक्षों में बातचीत हुई। धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और नौबत हाथापाई तक आ गई। गायत्री के ससुराल वालों ने लाठी डंडों से उसके मायके पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया और गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पिता को पिटता देख गायत्री ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। इससे उसके पेट में अंदरूनी चोटें आईं हैं। वह सात माह के गर्भ से है। मारपीट में अवध बिहारी के सिर पर डंडा लगने से उनका सिर फट गया। सूचना पर हल्का इंचार्ज बहादुर सिंह दलबल के साथ गांव पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी घर में ताला बंद कर भाग चुके थे। अवध बिहारी ने ससुर विजय, दामाद जितेंद्र, सास व ननद अनीता व सुनीता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed