फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dark shadow in the day , hail fell in many places

दिन में छाया अंधेरा, कई जगह गिरे ओले

Wed, 02 Dec 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 02 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dark shadow in the day , hail fell in many places
मंगलवार दोपहर अचानक आए तेज अंधड़ से दिन में अंधेरा छा गया। करीब एक घंटे तक तेज अंधड़ चलता रहा। शहर में पांच बजे तक तेज बारिश भी हुई। इस दौरान कई स्थानों पर हल्के ओले गिरने के साथ तेज बारिश हुई तो कहीं पर बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन



कुछ जगह तेज आंधी की चपेट में आकर बोर्ड गिरे और बिजली के तार टूटे। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहर में भी ठीकठाक बारिश होने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन



सफीपुर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हल्के ओले भी गिरे। हालांकि ओलावृष्टि ज्यादा समय तक नहीं हुई। तेज अंधड़ काफी देर तक चलता रहा। इस तेज आंधी ने सड़क मार्ग से गुजर रहे लोगों को काफी परेशान किया। अंधड़ की वजह से लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। अधिकांश लोग सड़क किनारे खड़े हो गए और आंधी थमने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
फतेहपुर चौरासी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद, औरास, हसनगंज, पुरवा, असोहा, हिलौली, बिछिया, नवाबगंज आदि क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखा गया।


तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम खासा ठंडा हो गया। इसके चलते शाम को लोग ऊनी कपड़े पहनकर सड़क पर निकले। घरों में भी अधिकांश लोगों ने आग आदि जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास किया।

 

शहर में ब्लैक आउट- इस तेज अंधड़ ने जिले में खूब तबाही मचाई। ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर पेड़ जमीन से ऊखड़ गए। कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालें टूटकर उधर से गुजरे बिजली तारों पर गिर गई। इससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।


एसडीओ टाउन मनीष यादव ने बताया कि शहर के जामा मस्जिद, हाईवे स्थित फैंटेसी मोटल के पास पेड़ की डाल टूटकर तार पर गिर गईं। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी यही समस्या आई है। इसको लेकर लाइन पेट्रोलिंग कराई जा रही है, जहां भी फाल्ट मिल रहा है, उसे दुरुस्त कराया जा रहा है।

 

फूल वाली फसलों को है नुकसान- जिन जगहों पर तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई है, वहां पर सरसों आदि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि अभी बोई गई गेेहूं व रबी सीजन की अन्य फसलों को यह बारिश नुकसान देय नहीं है।


कृषि वैज्ञानिक पीके सिंह ने बताया कि जहां पर सरसों की फसल तैयार खड़ी है, वहां पर तेज आंधी व ओलावृष्टि की चपेट में आकर उसके फूल झड़ गए होंगे। अभी बोई गई गेहूं की फसल को यह पानी फायदा पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed