{"_id":"1143ef1d216927eea2e8b3ef85da6096","slug":"cut-off-from-the-ax-murder-of-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के हत्यारोपी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के हत्यारोपी को कुल्हाड़ी से काट डाला
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के हत्यारे भतीजे को अधेड़ ने अपने बेटों के साथ मिलकर गांव के बाहर घेर लिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमलाकर मरणासन्न कर भाग निकले। परिजन घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
असोहा थाना क्षेत्र के गोसाई खेड़ा गांव निवासी अनिल गौतम (26) पुत्र धनीराम का पड़ोस में रहने वाले चाचा चूरन लाल गौतम से मई माह में विवाद हो गया था। 16 मई को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें सिर पर डंडा लगने से चूरन लाल की पत्नी रामश्री की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रामश्री की हत्या में चूरन लाल की तहरीर पर पुलिस ने अनिल गौतम, उसके पिता धनीराम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक माह पहले तीनों जमानत पर छूटकर गांव आए थे।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम अनिल शौच के लिए जा रहा था। गांव के बाहर चाचा चूरन लाल और चचेरे भाई गणेशी व मोहित ने रास्ते में रोक लिया और विवाद करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने अनिल पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अनिल को लहूलुहान कर उसे मरणासन्न हालत में गांव के बाहर छोड़कर भाग निकले।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आननफानन जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि अभी तक की तफ्तीश में जो बात सामने आई हैं, उसके मुताबिक हत्यारोपी अनिल से अपनी पत्नी रामश्री की मौत का बदला लेने की नियत से उसके चाचा ने अपने बेटों के साथ मिलकर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
जरा सी बात में चली गईं दो जानें- उन्नाव। मृतक के पिता धनीराम ने बताया कि अनिल हरियाणा में रहकर काम करता था। गत 25 मई को अनिल की शादी होनी थी। शादी के लिए वह 16 मई को अपने घर आया।
धनीराम के मुताबिक अनिल जब हरियाणा में रह रहा था तो उसने अपनी मूंछें भी मुंडवा ली थीं। गांव पहुंचने पर उसके चचेरे भाई चूरन लाल ने अनिल को देखकर टोकाटाकी की थी, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई। कुछ ही दिनों में दोनों परिवारों में और कई पुराने विवाद भी उखड़कर विवाद का कारण बन गया।
16 अप्रैल को उसके चचेरे भाई चूरन लाल और उसके बेटों ने अनिल के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान सिर पर डंडा लगने से रामश्री की मौत हो गई थी।