फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Culvert damaged, four wheeler traffic stopped

Unnao News: पुलिया क्षतिग्रस्त, चार पहिया वाहनों का आवागमन रुका

Sun, 29 Jun 2025 05:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 29 Jun 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Culvert damaged, four wheeler traffic stopped

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के महमदाबाद में शारदा नहर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। सिंचाई विभाग ने इस क्षतिग्रस्त व संकरी पुलिया से चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाते हुए बोर्ड लगा दिया है।



गंजमुरादाबाद विकासखंड क्षेत्र के महमदाबाद गांव के पास से शारदा नहर निकली हुई है। इस पर पुलिया बनी हुई है। इससे महमदाबाद, कलवारी, चकहनुमान, हरईपुर, महोलिया, चहोलिया, भिक्खनपुर गोपालपुर, जटपुर बेल्थरा, ब्योलीइस्लामाबाद आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैं। पास में ही निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे में लगे डंपरों से पुलिया की दीवार टूट गई है। इससे आवागमन को खतरा भांपते हुए सिंचाई विभाग ने डंपरों और चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के जेई संदीप कुमार ने बताया कि डंपरों के कारण यह पुलिया काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। इसके चलते पुलिया से बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। पुलिया से सिर्फ दोपहिया वाहनों को धीमी गति से गुजरने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed