फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

Unnao News: उन्नावः सत्संग में राम नाम की महत्ता बताई

Sat, 10 Dec 2022 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
cultural
फीपुर के भगवती चरण वर्मा पार्क में सनातन धर्म सत्संग प्रवचन देते स्वामी पुरुषोत्तम त्रिवेदी। सं - फोटो : UNNAO
सफीपुर। बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क में तीन दिवसीय 70वें सनातन धर्म सत्संग समारोह का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न जिलों से आए विद्वानों ने राम नाम की महत्ता बताई।
विज्ञापन

कानपुर से आए आचार्य पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने नाम की महिमा पर प्रकाश डाला और कहा कि राम का नाम सामान्य नहीं है। इस नाम को राम ने चरितार्थ करते हुए समाज के सामने अनुकरणीय कार्य किए। वह त्यागवीर, दयावीर, विद्यावीर, पराक्रमवीर व धर्मवीर बने। उन्होंने जयंत की करनी का उल्लेख किया और कहा कि राम ने कई स्थानों पर अपने आदर्श चरित्र को रखा है। उन्हें विग्रहवान धर्म की संज्ञा दी गई। उनका कहना था कि भागवत विमुख को कोई आश्रय नहीं देता। संसार को पाने के लिए चलना होता है और परमात्मा को पाने के लिए ठहराना अर्थात तपस्या करनी पड़ती है। राम के पराक्रम की परीक्षा लेने वाला जयंत कहीं शरण नहीं पाता।
विज्ञापन

गोंडा से आए प्रहलाद मिश्र ने कहा कि राम को पाने के लिए मनु व सतरूपा को कठोर तपस्या करनी पड़ी। इसी प्रसंग में राम व भरत आदि के स्वभाव की चर्चा करते हुए उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की विवेचना की और जीवन को धन्य बनाने का संदेश दिया। अध्यक्षता कर रहे स्वामी रामस्वरूप ब्रम्हचारी ने कहा कि सत्संग समारोह में आए विद्वान सामाजिक विसंगतियों से छुटकारा दिलाने व एक स्वस्थ समाज की रचना के लिए ज्ञान देरहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर के राजन त्रिवेदी, प्रवेश अवस्थी, अभिषेक मिश्र ने भी प्रवचन किए। महावीर शुक्ल, दिवाकर द्विवेदी, परशुराम शुक्ल, राजू स्वर्णकार, लालता प्रसाद, शिवमूर्ति द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed