फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

देश में चल रही सांस्कृतिक क्रांतिः हृदयनारायण

Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
cultural
जयंती समारोह को संबोधित करते विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर बदरका में चल रहे त्रिदिवसीय समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में इस समय सांस्कृतिक क्रांति चल रही है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया के सभी देशों में अपने पूर्वजों पर गर्व करने की परंपरा है। दुनिया के अन्य देशों में आजाद की गणना वीर पुरुषों में की जाती है। इसकी प्रेरणा भी आजादजी से ही मिली है। क्रांतिकारियों की भावनाओं का भारत बनाना ही राष्ट्र निर्माण है। राज्यसभा सांसद एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक बाजपेई ने कहा जो कौम अपना इतिहास भुला देता है वह मिट जाता है। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा आजादी की मांग करने वालों के परिवारों वालों को भंयकर यातनाएं दी गई थीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, अंकित परिहार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र आदि ने भी आजाद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल, पूर्व प्रमुख शिवाकांत शुक्ला, अभिनव कुमार, डॉ. चंद्रकांता जोशी, आनंद अवस्थी, बीघापुर चेयरमैन गोविंद शुक्ल, आरती बाजपेई, विमल द्विवेदी व अरुण दीक्षित ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। अनुराग अवस्थी व ट्रस्ट के मंत्री राजेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, खादी ग्रामोद्योग, पशुपालन, जल निगम, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक आदि द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनियों का राज्य मंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया। आल्हा गायक राम लखन तिवारी ने आजाद के जीवन चरित्र पर वीर छंद सुनाकर लोगों में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed