फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

देशभक्ति के रंग में बदरका मेला शुरू

Thu, 06 Jan 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
cultural
शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर लगे मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर तीन दिवसीय बदरका मेला का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान गीतों और नृत्य ने देशभक्ति का जोश भरा। विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार व एसपी दिनेश त्रिपाठी ने आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ मेले का शुभारंभ किया। विकास प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा नेता आशुतोष शुक्ल ने आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अमर शहीद ने उन्नाव का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। अरुण दीक्षित ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कटरी पीपरखेड़ा की बालिका कंचन निषाद व प्रियंका ने शिव तांडव पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शुक्लापुर प्राथमिक विद्यालय की मान्या, कामना व आइसा ने गीत गाए।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी को पुरस्कृत किया। गायक रामलखन तिवारी ने आजाद के जीवन चरित्र का वर्णन किया। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ बीघापुर डीपी सिंह, क्रिकेट एशोसिएशन के जिला सचिव पीके मिश्र, बीडीओ विनोदमणि त्रिपाठी, एडीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, धनवंतरि देव गुप्ता, सुयश बाजपेई, डॉ. रचना सिंह, संजय यादव, श्याम शुक्ल, बीनू शुक्ल, रमाकांत मिश्र, बिंदेस्वरूप यादव, मुन्नू शुक्ल, राजेश शुक्ल व राजन शुक्ल मौजूद रहे। बारिश के चलते विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed