फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

ताड़का वध होते ही श्रीराम की जयकार

Wed, 27 Oct 2021 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
cultural
हिलौली में चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : UNNAO
मौरावां। हिलौली गांव में चल रही रामलीला में मंगलवार रात विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, गंगा लीला व पुष्प वाटिका की लीलाओं का मंचन किया। ताड़का का वध होते ही श्रीराम की जयकार होने लगती है।
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन के माध्यम से दिखाया कि विश्वामित्र मुनि वन में यज्ञ करते है। तभी कुछ निशाचार उनका यज्ञ विध्वंस कर देते है। व्यथित मुनि को अयोध्या के राजा दशरथ के घर भगवान विष्णु के पुत्र के रूप में जन्म लेने की जानकारी होती है। वह राम व लक्ष्मण को मांगने के लिए राजा दशरथ के दरबार पहुंचते हैं। निराश मन से राजा दशरथ राम व लक्ष्मण को उन्हें सौंप देते हैं। मार्ग में राम राक्षसी ताड़का व मारीच सुबाहु का संहार करते है। राजा जनक विश्वामित्र को सीता स्वयंवर का बुलावा भेजते हैं।
विज्ञापन

राम व लक्ष्मण समेत मुनि जनकपुर जाते है। मार्ग में पड़ी शिला के रूप में अहिल्या उद्धार करते हुए मुनि समेत राज कुमार गंगा तट पहुंचते है। वहां विश्राम के बाद जनकपुरी जाते हैं। वहां पुष्प वाटिका में सीता की राम से मुलाकात होती है। अंत में जय श्रीराम के जयघोष के साथ लीला समाप्त होती है। इस दौरान पप्पू दीक्षित, पुन्नू सविता, जीत दीक्षित, गंगाराम यादव, श्रीपाल, जगदीश रावत उपस्थित रहे। गंजमुरादाबाद में रामलीला महोत्सव के छठवें दिन राम वनवास और केवट संवाद का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed