फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cultivation of vegetables in poly house is giving profit

Unnao News: पॉली हाउस में सब्जियों की खेती दे रही मुनाफा

Sat, 10 May 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cultivation of vegetables in poly house is giving profit
औरास(उन्नाव)। ब्लाॅक क्षेत्र के गांव ताला सराय में किसान डेढ़ बीघा में पाॅली हाउस बनाकर विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाकर मुनाफा कमा रहे हैं। पॉली हाउस बनाकर खेती करने के कारण उनकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन

गोमती नगर निवासी दिलेर सिंह ने औरास ब्लाॅक क्षेत्र के ताला सराय में डेढ़ बीघा जमीन 2020 में खरीदी थी। इसके बाद 56 लाख रुपये का लोन लेकर पाॅली हाउस बनाया। कृषि विज्ञान केंद्र में डॉ. जयकुमार यादव से पाॅली हाउस में खेती करने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद नर्सरी तैयार की और बे-मौसमी फूलगोभी, बंदगोभी, रंग बिरंगी शिमला मिर्च, इंग्लिश खीरा, ककड़ी, भिंडी, टमाटर, परवल, जुकुनी आदि सब्जियों की खेती शुरू की।
विज्ञापन

सब्जियों की खेती का उन्हें फायदा भी मिला। उन्होंने सब्जियां तैयार कर लखनऊ की दुबग्गा मंडी में बेचना शुरू किया। पॉली हाउस में उगाई गई सब्जियों का आकार एक जैसा होने से व्यापारी तुरंत खरीद लेते हैं। इससे उनको कम लागत में अच्छा मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पॉली हाउस में खुले के मुकाबले तीन से चार गुना अधिक बढ़ जाती है फसलों की पैदावार
कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय कुमार यादव ने बताया कि पॉली हाउस में पैदा होने वाली फसलों की सबसे विशेष बात यह है कि सभी एक साइज और उम्दा किस्म की होती हैं। खुले की अपेक्षा पॉली हाउस में खेती करने से फसलों में पानी, धूप, तेज हवा, कीट-फतंगे आदि से बचाव होता है। पॉली हाउस में नमी हमेशा एक जैसी रहती है। इससे फसल अच्छी होती है। बताया कि खुले खेत के मुकाबले पॉली हाउस में पैदावार तीन से चार गुना अधिक बढ़ जाती है।

--

कानून की पढ़ाई के बाद आजमाया खेती में हाथ
दिलेर सिंह ने एमए के बाद एलएलबी की पढ़ाई की और अधिवक्ता की डिग्री ली। उन्होंने किसानी में किस्मत को आजमाया और पाॅली हाउस बनाकर किसानी की। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिला। मूल रूप से दिलेर सिंह लखनऊ के गोमती नगर के रहने वाले हैं। प्रतिदिन पाॅली हाउस आकर खेती की देखरेख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed