{"_id":"8edde6758fbc104069518979c9939e81","slug":"ctki-glued-on-top-of-the-plate-went-through-several-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी ग्लूड प्लेट के ऊपर से गुजरीं कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी ग्लूड प्लेट के ऊपर से गुजरीं कई ट्रेनें
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
कानपुर पुल बायां किनारा गंगाघाट रेलवे स्टेशन के ऋषि नगर केबिन के निकट डाउन रेल लाइन की चटकी ग्लूड प्लेट (रेल पथ का कसाव रखने वाली प्लेट) के ऊपर से कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें गुजर गईं।
विज्ञापन
गनीमत रही किसी प्रकार कोई हादसा नहीं हुआ। रेल विभाग के अधिकारियों को जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल पटरी बदलने का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
ऋषिनगर केबिन के पोल संख्या- 66/24 से 66/26 के बीच रेल पथ की ग्लूड प्लेट किन्ही कारणों से बीती रात चटक गई। मंगलवार सुबह सात बजे रेल पथ का निरीक्षण करते हुए जा रहे गैंग मैन की निगाह जब चटकी ग्लूड प्लेट पर पड़ी तो उसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई
विज्ञापन
इसके बाद तत्काल गैंग मैन की एक टीम को उन्नाव से यहां रवाना किया गया। गैंग मैन ने चटकी ग्लूड प्लेट बदलने का कार्य शुरू कराया।
बताया कि आधा घंटे का ब्लाक लेकर चटकी ग्लूड प्लेट को हटाकर नई रेल पटरी मय ग्लूड प्लेट के लगाई गई। इस दौरान डाउन रेल लाइन पर सुबह से दोपहर तक सभी ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया। पीडब्लूआई मंजीत कुमार ने बताया कि ग्लूड प्लेट बदलने का कार्य कराया गया।