फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Crowds of bathers will gather at the ghats on Kartik Purnima.

Unnao News: कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर उमड़ेगी स्नानार्थियों की भीड़

Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Crowds of bathers will gather at the ghats on Kartik Purnima.
-श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर पालिका ने कराई चाक चौबंद व्यवस्था, ईओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्लागंज। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए गंगा के घाटों पर रविवार को नगर पालिका की ओर से हर व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। ईओ ने घाटों का निरीक्षण करते हुए पालिका कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से नाव, बैरीकेडिंग, गोताखोर आदि की व्यवस्था की गई है। स्नानार्थियों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मालूम हो कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तट पर विशाल मेला भी लगेगा, जो सप्ताह भर तक चलता है।



सोमवार को गंगा स्नान के लिए नगर के बालू घाट, शिव बाबा घाट, आनंद घाट, कंट्रोल घाट पर रविवार को पालिका की ओर से साफ सफाई के साथ ही चूना छिड़काव का कार्य कराया गया। घाट पर रोशनी के लिए प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं के वस्त्र बदलने के स्थायी स्थान के साथ ही मोबाइल शौचालय, पानी के टैंकर, एनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को नदी का निरीक्षण किया गया। लोग गहराई तक न पहुंचे, इसके लिए कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही हरे पर्दे लगाए गए हैं, जिनमें लाल झंडी लगाई गई है। 21 नाव होगी प्रत्येक नाव में दो गोताखोर एक नाविक होगा। पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था होगी।
विज्ञापन




उधर, कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दौरान लगने वाले मेले के लिए नगर पालिका की ओर से ठेका उठाया गया, जिसमें नगर पालिका की ओर से मेले में दुकान लगाने वालों के लिए जगह के हिसाब से रेट सूची जारी होनी थी, लेकिन उसे जारी नहीं किया गया। ठेकेदार ने बिना रेट सूची के ही दुकानें लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

नाले नहीं किए गए टेप, गंदगी के बीच होगा स्नान



शुक्लागंज। नगर पालिका की ओर से नगरीय क्षेत्र के 28 वार्डों से गंगा में गिरने वाले नालों को टेप नहीं किया गया है। ऐसे में गंदगी के बीच दूर दराज से गंगा स्नान करने आने वाले लोगों को डुबकी लगानी पड़ेगी। जबकि इसके लिए एसडीएम सदर नम्रता सिंह ने पालिका ईओ को गंगा में गिरने वाले नालों को गंगा स्नान के दौरान बंद करने की बात कही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed