{"_id":"58582ca94f1c1b2064e39725","slug":"wife-murdered-bodies-dumped-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर शव नदी में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर शव नदी में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहान कस्बा निवासी बिंदा प्रसाद उर्फ गुड्डू की शादी दो साल पहले लखनऊ महानगर थानाक्षेत्र के बादशाह नगर निवासी बलवीर रावत की बेटी सविता उर्फ सोनी से हुई थी। सविता को एक बच्चा भी हुआ था, लेकिन प्रसव के तुरंत बाद बच्चे की मौत हो गई थी। शादी के करीब एक साल बाद से दंपति में अनबन शुरू हो गई। सविता अपने मायके लखनऊ में रह रही थी। 8 दिसंबर को बिंदाप्रसाद अपनी ससुराल लखनऊ गया और पत्नी को घर (ससुराल) से दूर मिलने के बुलाया। आपसी मतभेद भुलाने की बात कहकर उसे नवाबगंज पक्षी विहार घुमाने के बहाने साथ लिवा लाया था। बेटी सविता के घर न लौटने पर पिता बलवीर ने महानगर लखनऊ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस सविता की तलाश कर रही थी। इधर सोमवार देर शाम सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव पदमरा के मजरा गोमापुर के पास सई नदी में अर्धनग्न हालत में एक महिला का कई दिन पुराना शव पड़ा होने की सूचना मिली। सोहरामऊ एसओ अमित तोमर मौके पर पहुंचे और महिला की पहचान के लिए आसपास जिलों की पुलिस को फोटो भेजे। जानकारी होने पर महानगर पुलिस बलवीर को अपने साथ लेकर घटना स्थल पहुंची जहां उसने शव को अपनी बेटी का बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और पत्नी की हत्या की बात कबूल ली। उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी को लेकर पहले वह पुरवा में रहने वाले अपने मौसा के यहां लेकर गया। बाद में मौसा की मदद से ही उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव को लखनऊ-उन्नाव सीमा पर सई नदी में फेंक दिया। सोहरामऊ एसओ अमित तोमर ने बताया कि लखनऊ महानगर थाना पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बिंदा प्रसाद पेंटिग का काम करता है। लखनऊ में रहकर काम के दौरान ही दोनों में प्रेम प्रसंग चला बाद में दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई थी। लेकिन चारित्रिक शक के चलते बिंदा और सविता में अनबन शुरू हो गई इसके बाद वह मायके में ही रहने लगी।