{"_id":"6b05f6b83c1cb26a5c0e041d","slug":"they-would-conduct-reconnaissance-during-the-day-and-arrive-by-pickup-truck-at-night-to-commit-thefts-two-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-2022709-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिन में रेकी, रात में पिकअप से पहुंचकर करते थे चोरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिन में रेकी, रात में पिकअप से पहुंचकर करते थे चोरी, दो गिरफ्तार
Wed, 25 Nov 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
गुडंबा। मड़ियांव पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को सोमवार रात हनुमान चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 2.25 लाख रुपये के जेवर, 48,300 रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल पिकअप बरामद हुआ है। पुलिस ने मड़ियांव और आलमबाग में हुई चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया है।
डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इटौंजा के सुल्तानपुर गांव निवासी पिंटू कश्यप और सुभाष कश्यप के रूप में हुई है। गिरोह के बदमाश दिन में इलाकों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में पिकअप से पहुंचकर ताले तोड़ते और सामान चोरी कर भाग जाते थे।
मड़ियांव इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक, आरोपियों ने 30 अक्तूबर को फैजुल्लागंज की शिवपुरम कॉलोनी निवासी आशीष कुमार के घर से जेवर और 20 हजार रुपये चोरी किए थे। आठ नवंबर को शेरवानी नगर निवासी इम्तियाज हुसैन के घर का ताला तोड़कर आभूषण और 70 हजार रुपये पार किए थे। इसके अलावा आलमबाग में भी एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सरगना पर दर्ज हैं 24 आपराधिक मामले
डीसीपी ने बताया कि पिंटू के खिलाफ लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव और लखीमपुर खीरी के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 24 मामले दर्ज हैं। गिरोह के दो अन्य बदमाश डालीगंज निवासी मोहम्मद अकरम और अमीनाबाद निवासी सराफ आशीष सोनी की तलाश की जा रही है। पिंटू पिकअप चलाता है, जबकि सुभाष स्विगी में डिलीवरी बॉय है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।