फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   wife murder

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या

Thu, 19 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 19 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
wife murder
उन्नाव/असोहा। विवाद के चलते पत्नी को मायके भगा देने के छह दिन बाद उसे लिवाने गए युवक ने बातचीत के बहाने कमरे में बुलाकर हत्या कर दी। युवक ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार किया जो जबड़े को चीरते हुए गर्दन में धंस गई।
विज्ञापन


पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति दरवाजा बंदकर भाग निकला। शक होने पर ससुरालीजनों ने कमरा खोला तो शव पड़ा देखा। मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्यारोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


अजगैन गांव निवासी कमलेश चौरसिया की करीब नौ साल पहले असोहा थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी शारदा (32) से शादी हुई थी। कमलेश कानपुर झकरकटी में काम करता है। कुछ दिनों से वह गांव के बाहर चाट का ठेला लगा रहा था। शुक्रवार को कमलेश का पत्नी शारदा से विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपने साले धर्मवीर को फोन किया और पत्नी को लिवा ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर मृतका की मां रानी, बेटी को लिवा लाई। मां रानी के मुताबिक चलते समय दमाद कमलेश ने शारदा के पायल और झाले भी उतरवा लिए थे। मंगलवार शाम को कमलेश अपनी पत्नी शारदा को लिवाने ससुराल पहुंचा। बुधवार शाम ससुर और साला बाजार चले गए तो करीब करीब साढ़े तीन बजे उसने शारदा को बातचीत करने के लिए घर के बाहरी कमरे में बुलाया।

साले हरीश की पत्नी रामजानकी भी पहुंच गई तो कमलेश ने उसे भीतर जाने को कहा। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद किया और पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद कमलेश भाग निकला। कुछ देर बाद रामजानकी घर से निकली तो कमरा बाहर से बंद देख शक हुआ।


उसने दरवाजा खोला तो ननद जमीन पर मृत पड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने असोहा थानाध्यक्ष विनोद यादव को सूचना दी। कुछ देर बाद पुरवा सीओ आरपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए और तफ्तीश करने के साथ ही परिजनों से बात की। मृतका की मां रानी के मुताबिक कमलेश शराब का आदी है। आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed