{"_id":"57f15b174f1c1bd31c574a6d","slug":"while-spliting-from-runnning-train-man-got-head-injury-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुटखा थूकने में पोल से टकराया युवक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुटखा थूकने में पोल से टकराया युवक मौत
Mon, 03 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
कानपुर के डिप्पटी पड़ाव निवासी मुमताज अली (40) की बेटी लखनऊ में ब्याही है। हफ्ते भर पूर्व उसके बेटी हुई है। रविवार को मुमताज पत्नी और बेटी मजीना के साथ अपनी नातिन को देखने लखनऊ जा रहा था। सुबह ट्रेन से सभी लोग लखनऊ रवाना हुए। सहजनी रेलवे क्रासिंग के पास मुमताज अली ने जैसे ही पान मसाला थूकने के लिए सिर बाहर निकाला, पोल से टकरा कर चलती ट्रेन से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पत्नी व बेटी मगरवारा स्टेशन पर उतरीं। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पहुंचाया। मुमताज की मौत से उसकी पत्नी, बेटी व अन्य परिजनों का बुराहाल है। दूसरी घटना मगरवारा रेलवे स्टेशन के निकट हुई। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक करीब तीस वर्षीय युवक लखनऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार था और काफी दिनों से इधर-उधर भटक रहा था। सहजनी रेलवे क्रासिंग के पास ही हुई एक अन्य घटना में फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के बरुआघाट निवासी राजू (30) पुत्र कन्हैयालाल मेमो से कानपुर जा रहा था। वह कोच के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।