{"_id":"5cdf03a2bdec2207881273f2","slug":"wave-and-seizure-knife-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का रिश्ता टूटने से आहत मां ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी का रिश्ता टूटने से आहत मां ने फांसी लगाई
Sat, 18 May 2019 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
unnao
unnao
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफ ीपुर। पुत्री का रिश्ता तय हो जाने के बाद लड़के वालों ने विवाह से इंकार कर दिया। इससे आहत मां ने शुक्रवार को दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका का पति और पुत्र मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली बांगरमऊ गांव निवासी इद्दन (45)पत्नी रशीद चार माह से सफीपुर स्थित अपने मायके में बेटी के साथ रह रही थी। शुक्रवार दोपहर में बेटी पड़ोसी के यहां गई थी। घर में अकेले बची महिला ने छत से रस्सी बांध फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी घर आई तो मां का शव लटका देख चीख पड़ी। बेटी ने बताया कि उसके पिता रशीद व बड़ा भाई शकील मुंबई में रहते हैं, जिसके कारण वह मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। इस बीच उसका रिश्ता रिश्तेदारी में ही हरदोई में तय हुआ था। मंगनी की रस्म भी हो गई थी। रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई थी। लगभग एक सप्ताह पूर्व अचानक लड़के वालों ने विवाह करने से इंकार कर दिया। इससे मां मानसिक तनाव में चल रही थी। उसी तनाव में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतका के पति रशीद को सूचना दी है। कोतवाली इंचार्ज उरेश सिंह के मुताबिक, मृतका की पुत्री ने बताया है कि मां उसका रिश्ता टूटने से आहत थी। बेटी ने विवाह से इंकार करने वाले ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवर-देवरानी समेत तीन पर मुकदमा
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव दिरग्जखेड़ा निवासी सुमित्रा पत्नी रामनाथ ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उसके देवर शिवकुमार, देवरानी कंचन व एक अन्य व्यक्ति नारद ने गुरुवार रात उसके साथ मारपीट करते हुए मरणासन्न कर दिया। पुलिस में महिला का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।