फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two death in accidents

टैंकर ने स्कूटी सवार दो को रौंदा

Sat, 24 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 24 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two death in accidents
चकलवंशी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। बस से पीछा कर लोगों ने टैंकर को रोक लिया। भीड़ को देख चालक और क्लीनर टैंकर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया इसके बाद जाम खुल पाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हरदोई मार्ग का यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के गांव थाना निवासी शमीमुद्दीन (40) के परिवार के ही हाजी सरदार की शुक्रवार देर रात मौत हो गई थी। शनिवार सुबह वह पड़ोस में रहने वाले सूर्यांश यादव (17) पुत्र स्व. अरुण कुमार के साथ उसकी स्कूटी में बैठकर पास के पूरा गांव निवासी रिश्तेदार को सूचना देने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से कुछ दूर चलने के बाद ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक ने भागने का प्रयास किया और दोनों को रौंदते हुए निकल गया। सूर्यांश और शमीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने भाग रहे टैंकर को पकड़ने के लिए एक बस रुकवा कर टैंकर को रोक लिया। पकड़े जाने के डर से चालक और क्लीनर टैंकर छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया।

सूचना पर माखी थाना पुलिस और सीओ गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सूर्यांश दो भाइयों में छोटा था जबकि शमीमुद्दीन की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है और शमीमुद्दीन की मौत से उसके तीनों बच्चे आदिल, शाहिल और बेटी आतिया अनाथ हो गई।


ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने और मृतक आश्रितों और परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया मगर लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद नायब तहसीलदार सदर सुरेश राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान बीमा के साथ ही मुख्यमंत्री राहतकोष से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसपर करीब तीन घंटे बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed