फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Took away the tractor driver unconscious

चालक को बेहोश कर लूट ले गए ट्रैक्टर

Tue, 17 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 17 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदमारी के निकट भाड़े के बहाने ट्रैक्टर ले जा रहे लुटेरों ने चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर लूट ले गए। होश में आने के बाद चालक ने ट्रैक्टर मालिक को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। हड़हा गांव निवासी सुशील पुत्र फूलचंद्र गांव के ही ईंट भट्ठे का ट्रैक्टर चलाता है। सुशील के 15 जनवरी को सहयोगी विवेक के साथ सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर में श्यामबाबू के घर ईंट उतारने गया था।

विज्ञापन


यहां उसे तीन युवक मिले और माखी थाने के रऊ से अचलगंज तक भाड़ा ले जाने की बात कही। सुशील ने इसकी जानकारी ट्रैक्टर मालिक को दी तो उन्होंने मना किया। उसके बाद भी भाड़ा ले जाने के लिए राजी हो गया। सुशील के मुताबिक वह रऊ के लिए चला। चांदमारी के निकट जेल रोड के पीछे  उन तीनों लुटेरों ने नाश्ता करने की बात कही। सभी ने एक होटल में नाश्ता किया। इससे चालक सुशील व साथ रहे श्यामबाबू के आंखों में धुंध सी छा गई और वह बेहोश हो गया। होश आने के बाद देखा तो ट्रैक्टर गायब था। चालक व उसका साथी भट्ठे पर आए और ट्रैक्टर मालिक को घटना की जानकारी दी। ट्रैक्टर मालिक उन्हें साथ लेकर कोतवाली आया और तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह के मुताबिक मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed